पर्वतीय क्षेत्र सहित हल्द्वानी में लगातार बारिश , रानीबाग में अंतिम संस्कार के लिए लाए गए तीन शव बहे

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: पर्वतीय क्षेत्र सहित हल्द्वानी में पिछले कई घंटों से हो रही मूसलाधार बरसात से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हल्द्वानी के रानीबाग में अंतिम संस्कार के लिए लाए गए तीन शव बह गए हैं। गौला नदी में 14000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

काठगोदाम पुलिस और प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही पुलिस ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है और भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्र में भारी बरसात होने की वजह से गौला नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

और अंतिम संस्कार के लिए गेठिया, गौलापार और कठघरिया क्षेत्र से आए तीन शव अंतिम संस्कार के दौरान जल स्तर बढ़ने से बह गए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आसपास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सूचना देकर अलर्ट किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad