छावनी परिषद् से नागरिक क्षेत्र को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगरपालिका में विलय किए जाने की मांग पर‌ धरना-प्रदर्शन 146वें दिन जारी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-छावनी परिषद् से नागरिक क्षेत्र को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगरपालिका में विलय किए जाने की मांग पर‌ रानीखेत विकास संघर्ष समिति का यहां गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन आज‌146वें दिन भी जारी रहा।

धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने छावनी परिषद से मुक्ति देने की मांग को लेकर नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने कहा कि मीडिया में रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अलग-अलग तरह के वक्तव्यों से नागरिकों के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा लिए गए जनहितकारी नीतिगत निर्णय को लेकर संशय बना हुआ है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले में स्पष्ट वक्तव्य जारी करने का अनुरोध किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad