मजखाली में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1250 लोगों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः “सेवा ही संकल्प,सेवा ही जीवन” के ध्येय के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह अधिकारी द्वारा विधानसभा सोमेश्वर के मजखाली स्थित रामलीला मैदान मल्ली रियूनी में पांचवे विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इससे पूर्व श्री अधिकारी द्वारा ताडी़खेत, चौनलिया,भिकियासैंण और सरना में ऐसे ही निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

मजखाली में आयोजित शिविर में 1250 लोगों के स्वास्थ्य की जांच वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा की गई।शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ आदि द्वारा रोगियों का निःशुल्क परीक्षण कर परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। भाजपा नेता महेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि शिविर में नेत्र विभाग से सम्बंधित लोगों के आँखों के चश्में और ऑपरेशन भी निःशुल्क कराये जाएंगे।उन्होंने स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में जनता द्वारा मिले सहयोग के लिए क्षेत्रीय जनता का धन्यवाद प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad