रानीखेत में नन्हे -मुन्ने बच्चों के लिए क्यूट कान्हा प्रतियोगिता 25अगस्त को, सांस्कृतिक समिति की बैठक में निर्णय

रानीखेत – सांस्कृतिक समिति रानीखेत की बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे -मुन्ने बच्चों की क्यूट कान्हा प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बुधवार को हुई सांस्कृतिक समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 25 अगस्त को शिव मंदिर सभागार में बच्चों के लिए क्यूट कान्हा प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।तय हुआ कि प्रतियोगिता जीरो से एक वर्ष,एक से तीन वर्ष और तीन से पांच वर्ष आयु वर्ग में आयोजित होगी। जिसके लिए प्रतिभागी बच्चों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन 22अगस्त से 25अगस्त की दोपहर तक होगा।
बैठक में सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती , राजेन्द्र पंत,गौरव भट्ट,दीपक पंत, गौरव तिवारी, परमवीर मेहरा, अभिषेक कांडपाल, सोनू सिद्दकी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन