272 वें दिन भी जारी रहा छावनी परिषद से मुक्ति की मांग पर धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– छावनी परिषद से मुक्ति के लिए यहां गांधी चौक में नागरिकों का धरना-प्रदर्शन आज 272वें दिन भी बदस्तूर जारी रहा। नागरिकों ने छावनी नागरिक क्षेत्र को नगर पालिका परिषद में विलय करने हो रही देरी पर क्षोभ प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

छावनी परिषद के‌ नागरिक क्षेत्र को रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में विलय किए जाने की मांग पर धरना-प्रदर्शन आज भी जारी रहा। नागरिकों ने उपर्युक्त मामले में हो रहे विलम्ब पर क्षोभ जताया साथ ही राज्य सरकार से तत्संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग दोहराई। रानीखेत विकास‌ संघर्ष समिति के बैनर तले हो रहे धरने में वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
Ad Ad