देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने किया रानीखेत जिले के लिए यतीश रौतेला को जिलाध्यक्ष मनोनीत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने रानीखेत जिला इकाई के लिए पूर्व में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रह चुके यतीश रौतेला को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
हल्द्वानी,देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज रानीखेत इकाई का विधिवत गठन कर यतीश रौतेला को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल ने नए जिलाध्यक्ष यतीश रौतेला को प्रमाण पत्र सौंपा।
अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष मनोज पंवार ने रानीखेत जिला इकाई के गठन का प्रस्ताव दिया था।प्रदेश संगठन ने आज रानीखेत जिले के‌ लिए यतीश रौतेला को जिलाध्यक्ष घोषित किया।
रानीखेत जिला इकाई के लिए यतीश रौतेला को जिलाध्यक्ष बनाने पर हीरा सिंह रावत पूर्व प्रमुख ताड़ीखेत,महेश आर्या पूर्व जिलापंचायत सदस्य रानीखेत,युवा व्यापारी महेंद्र सिंह रावत ने स्वागत किया है ।वहीं यतीश रौतेला ने रानीखेत जिला इकाई का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश इकाई का आभार प्रकट किया है,उन्होंने कहा कि शीघ्र पूरे जिले की इकाई एवं नगर इकाइयों का गठन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad