धामी के चेहरे पर लडे़गी बीजेपी,धामी ही होंगे अगले सीएम:गौतम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम अपने दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे के पहले दिन आज हल्द्वानी पहुंचे। गौतम ने यहां पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मजबूती से काम करने का आह्वान किया। पत्रकार वार्ता में दुष्यंत गौतम ने कहा की भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी और 2022 में भी पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहेंगे।
दुष्यंत गौतम ने पार्टी के भीतर गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है, प्रदेश अध्यक्ष मजबूती से काम कर रहे हैं पार्टी एक परिवार की तरह से काम कर रही है और सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं, क्योंकि 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक है और सभी लोग एकजुट होकर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad