सिविल एरिया को नगर पालिका परिषद में मिलाने को लेकर धरना प्रदर्शन 24वें दिन जारी,कल गठित होगा संयोजक मंडल
रानीखेत : छावनी सिविल एरिया को रानीखेत छावनी परिषद से पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन गाँधी पार्क में 24वें दिन भी जारी रहा।
आज संघर्ष समिति ने आम जनमानस से आवाह्न किया कि कल 10.04.2023 संयोजक मंडल का गठन होना है। अपील की कल 12:00, गाँधी चौक, रानीखेत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का कष्ट करें।
आज धरने में व्यापार मंडल पदाधिकारी, छावनी परिषद के निवर्तमान सभासद, रानीखेत वृद्धजन कल्याण समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटल एसोसिएशन सदस्यों सहित राजनीतिक , गैर राजनीतिक संगठनों ने सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS


बीरशिवा स्कूल रानीखेत में ‘छात्र परिषद’ का गठन एवं ‘शपथ ग्रहण समारोह’
ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग