मौसम ने ली करवट, स्वर्गपुरी पांडवखोली में मौसम का पहला हिमपात,बर्फ की चादर से ढकी आध्यात्मिक स्थली
रानीखेत- इतिहास,आध्यात्म और पर्यटन के लिए मशहूर अल्मोडा़ जनपद के स्वर्गपुरी पांडव खोली में आज मौसम की पहली बर्फबारी हुई।
आज शुक्रवार को मौसम में बदलाव आया, जिसके चलते स्वर्गपुरी पांडव खोली आश्रम में भी दोपहर एक बजे से बर्फबारी शुरू हुई, खबर भेजने तक चार इंच बर्फ गिर चुकी थी बर्फ की फुहारें गिरना जारी था जिससे पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक गया। पूरे क्षेत्र में सुबह से हुई हल्की बारिश और बर्फबारी ने ठंड को बढ़ा दिया है।
शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला और बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। स्वर्गपुरी पांडव खोली आश्रम में दोपहर हिमपात शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक गया। बारिश और बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार रात से ही बादल छाने लगे थे और देर रात ठंड बढ़ने के साथ ही तापमान भी गिरा। रानीखेत क्षेत्र में दोपहर से रिमझिम बारिश शुरू हुई।












पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में “कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं “विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित