रानीखेत में अपर निदेशक बने डॉ. एच.सी.पंत का अभिनंदन व विदाई समारोह संपन्न: आगामी दायित्व के लिए दीं शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत: प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ (PMS) के तत्वावधान में रानीखेत में एक गरिमामयी डॉक्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा से अपर निदेशक के रूप में पदोन्नत हुए डॉ. एच.सी. पंत का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

साथ ही, उप जिला चिकित्सालय रानीखेत में रेडियोलॉजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके और अब अल्मोड़ा के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल रहे डॉ. आर.के. वर्मा के सम्मान में विदाई समारोह रखा गया, हालांकि अपरिहार्य निजी कारणों के चलते डॉ. वर्मा कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत गांधी चौक रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

​कार्यक्रम का कुशल और ऊर्जावान संचालन संघ के कुमाऊँ महासचिव डॉ. दीपक शर्मा द्वारा किया गया। समारोह के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ नवनियुक्त अधिकारियों को उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत गांधी चौक रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

​इस विशेष अवसर पर पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत, जिला अस्पताल अल्मोड़ा के PMS डॉ. हरीश गड़कोटी, और रानीखेत के सीएमएस डॉ. दीप प्रकाश पार्की सहित अल्मोड़ा जिले भर से 30 से 35 चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों ने चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे सहकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत गांधी चौक रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad