रानीखेत में टैक्सी खाई में गिरने से चालक की मौत
रानीखेत– यहां नगर के धोबी मुहल्ला निवासी एक टैक्सी चालक की बीती रात्रि टैक्सी पार्क करने के दौरान टैक्सी खाई में गिर जाने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार यहां नगर क्षेत्र के धोबी मोहल्ला निवासी बलवंत सिंह नेगी ‘बालू'(चालीस वर्ष )पुत्र रघुवर सिंह नेगी गत रात्रि अपनी ऑल्टो कार संख्या यूके 01 टीए 2608 नित्य की तरह रात दस बजे घर के समीप ही पार्क कर रहे थे। बैक करते वक्त अचानक कार अनियंत्रित होकर गिर गई।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस ने नागरिकों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल को सड़क तक ले आए तदुपरांत उसे एम्बूलेंस से चिकित्सालय ले जाया गया। जीएसएम राजकीय चिकित्सालय रानीखेत पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS


रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि