दोहरी हत्या:बीवी ने शौहर की तो बेटे ने‌ मां की कर दी हत्या,मामला उत्तराखंड के हरिद्वार का

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार जनपद से डबल मर्डर की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां थाना बहादराबाद क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। पहले पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति की हत्या की, उसके बाद बेटे ने मां का गला घोटकर उसे मौत की नींद सुला दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत मरगूबपुर गांव में पारिवारिक कलह के चलते पति और पत्नी की हत्या होने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

मृतकों के नाम इनामुल हसन उम्र 52 वर्ष और उनकी पत्नी सितारा उम्र 45 वर्ष बतायी गयी है। बताया जा रहा है कि मृतका सितारा आरोपित बेटे तोहिद 22 वर्ष की सौतेली मां थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है, तथा दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad