रानीखेत नगर व्यापार मंडल चुनाव को लेकर 18नवम्बर को व्यापारियों की आम बैठक में चुनाव समिति होगी तय, दिसम्बर में चुनाव संभावित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– व्यापार मंडल रानीखेत के त्रैवार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज हो गयी है. जिला व्यापार मंडल ने आगामी 18 नवंबर को व्यापारियों की आम सभा आयोजित की है. इस बैठक के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. उम्मीद लगायी जा रही है की दिसंबर के अंत तक नगर व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न करा लिए जायेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहन नेगी और महामंत्री राजेंद्र पांडेय ने बताया कि 18 नवंबर को दोपहर 2 बजे से बैठक का आयोजन शिव मंदिर परिसर रानीखेत में किया जा रहा है. जिसमे वर्तमान व्यापार मंडल के द्वारा आय व्यय का ब्यौरा दिया जायेगा साथ ही चुनाव समिति का गठन कर चुनाव के सम्बन्ध में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी. उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों के बैठक में पहुंचने का निवेदन किया है.

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad