पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस विज्ञान महोत्सव में मुख्य अतिथि द्वाराहाट विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख डॉ आरती किरौला रही। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया और विज्ञान द्वारा सामाजिक समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया।

प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिका नेगी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन न केवल छात्रों के अंदर वैज्ञानिक अभिवृत्तियों के विकास में सहायक है अपितु नवाचार को भी बढ़ावा देता है। कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मदन मोहन, प्रकाश जोशी, ललित मठपाल, किरण बिष्ट, दीपक, नवल सिंह सहित विकासखंड के अन्य विद्यालयों से आए शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञान महोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक कार्यकारी एवं स्थिर मॉडल प्रस्तुत किए। छात्राओं द्वारा मेन्सुरेशन का कार्यकारी मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही छात्राओं द्वारा बनाए गए इको स्वीप मॉडल, एग्रीकल्चर मॉडल, वाटर डिस्पेंसर मॉडल एवं फायर एक्सटिंग्विशर मॉडल एवं कृषि पर आधारित मॉडल बेहद सराहनीय रहे।
इन सभी मॉडलों ने पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक कृषि तकनीक एवं दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग को बखूबी दर्शाया।
विज्ञान पर आधारित नाटक शीर्षक ‘एआई – मित्र, साधन, चुनौती’ ने दर्शकों के मनोरंजन के साथ ही उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लाभ व चुनौतियों के प्रति जागरूक भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी

विज्ञान महोत्सव में द्वाराहाट विकास खंड के 32 विद्यालयों के 149 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सीनियर वर्ग में गौरव कांडपाल, हर्षित कुमार, मोहमद अर्श, पीयूष बिष्ट, चीनू सिंह बिष्ट,अशोक कुमार, कार्तिक हर्बोला एवं जूनियर वर्ग में खुशी, नितिन जोशी, अवनी,श्रेया मठपाल, संजना बिष्ट, दिया रावत, यश सिंह बिष्ट ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया..
विज्ञान ड्रामा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad