पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत:विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के फल्दाकोट क्षेत्र (पिलखोली) में देर रात अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार के वाहनों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। अज्ञात अराजक तत्वों ने पिलखोली स्थित जिला पंचायत सदस्य की खड़ी कार पर पत्थरों से हमला कर उसका शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही पास में खड़ी उनकी स्कूटी को सड़क से नीचे खेतों में धकेल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

​स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिलखोली और जैनोली सहित आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण सैकड़ों वाहन रोजाना सड़क किनारे ही पार्क किए जाते हैं। ऐसे में इस घटना के पीछे रंजिश या जानबूझकर की गई साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

​घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए जैनोली के ग्राम प्रधान नवीन प्रकाश ने इसे बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) न के बराबर होती है, जिसके चलते अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ग्राम प्रधान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग तुरंत शुरू की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad