जी.जी.आई.सी. द्वाराहाट की प्रधानाचार्या एवं प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी तनुजा जोशी को दी गयी भावपूर्ण विदाई

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट-.जी.आई.सी. द्वाराहाट की प्रधानाचार्या एवं प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी द्वाराहाट तनुजा जोशी को उनके रा.बा.इ.चोरगलिया स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिवार द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गयी।द्वाराहाट में उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान विद्यालय के विकास एवं उन्नयन के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

उनके नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें 2022 में उत्तराखण्ड का सर्वोच्च शैक्षिक पुरस्कार शैलेश मटियानी प्राप्त हुआ। उनके विदाई के अवसर पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी एवं भावी जीवन के लिए मंगलकामना की। प्रभारी प्रधानाचार्या सोनिका नेगी एवं समस्त शिक्षिकाओं के द्वारा पुष्प गुच्छ,विदाई पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इस अवसर पर लता अधिकारी, माया मेहरा , डॉ मन्जू रावत, आलिया सैफी,हेमा त्रिपाठी,दीपा घुघत्याल,अनीता कोठारी,रेनू जोशी,प्रेमा जोशी, मनीषा टम्टा, रेनू तिवारी, सुरभि पंत,चित्रा पांडेय, दीपा उपाध्याय, प्रवीणा, चंद्र मोहन नेगी, दीपांशु रौतेला, जगदीश आर्या एवं पूरन फुलारा सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad