भारतीय जनता पार्टी सदस्यता कार्यशाला में सदस्यता बढ़ाने पर जोर, सदस्यों को बताया पार्टी का आधार व शक्ति

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – भारतीय जनता पार्टी की यहां सदस्यता अभियान को लेकर हुई कार्यशाला बैठक में कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया गया। कहा गया कि करोड़ों सदस्यों की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी विश्व का नम्बर वन राजनीतिक दल बन पाई है।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश में जीरो से सदस्यता अभियान शुरू किया जो आज बीस करोड़ सदस्यों तक पहुंच चुका है।अभी लक्ष्य दस करोड़ नए सदस्य बनाने का है ।कहा कि पार्टी का आधार व ताकत उसके सदस्य ही हैं जिनकी बदौलत आज पार्टी विश्व की नम्बर‌ एक राजनीतिक दल बन पाई है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान पर जोर देने को कहा।इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष‌ दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला बैठक की शुरुआत हुई। बैठक को जिला मंत्री अजय पांडे, मंडल प्रभारी सुरेश फर्त्याल, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत,नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी ने संबोधित किया। संचालन नगर महामंत्री दर्शन सिंह बिष्ट ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज -रानीखेत की संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल का स्थानांतरण, काशीपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया, राहुल आनंद रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट होंगे

बैठक में नगर महा मंत्री उमेश पंत, मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, दीप्ति बिष्ट,लता पांडे, चंद्र शेखर, मुकेश पांडे, गणेश आर्या, विनोद कुमार जोशी, विनोद कुमार, महेंद्र कुमार, ललित मोहन भगत, हरीश पांडे, कुंदन बिष्ट, जगदीश अग्रवाल, मयंक, दर्शन मेहरा,शंकर दत्त बुधोडी़, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक स्तरीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, विद्यार्थियों का जिला स्तर के लिए चयन


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *