चिल्ड्रंस एकेडमी सौनी में आज पर्यावरण उत्सव मनाया गया , बच्चों और अभिभावकों ने किया वृक्ष पौधों का रोपण
रानीखेत -चिल्ड्रंस एकेडमी सौनी में आज पर्यावरण उत्सव मनाया गया ।इस अवसर पर बच्चों और अभिभावकों ने वृक्ष पौधों का रोपण किया। बच्चों ने पर्यावरण पर केंद्रित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चोंऔर अभिभावकों ने फलों के वृक्ष पौधों का रोपण किया। बच्चों ने पर्यावरण का संदेश प्रदान करने वाले अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य गीता पवार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे जो पेड़ आज लगाएंगे वे आने वाले सौ सालों तक उनकी सांसों के साथी बनेंगे। पेड़ सिर्फ छाया या ऑक्सीजन नहीं देते, वे बच्चों में धैर्य, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का बीज भी बोते हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि हम बच्चों को प्रेरित करें, उन्हें प्रकृति से जोड़ें और इस हरियाली की यात्रा में उनका साथ दें। क्योंकि जब एक बच्चा पेड़ लगाता है, तो वो सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि आने वाले युगों के लिए जीवन का संदेश रोपता है।




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन