कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की फेक फेसबुक आईडी बना युवती की अश्लील फोटो डाली, पुलिस जांच में जुटी
नैनीताल -उत्तराखण्ड के कुमाऊं कमिश्नर आई.ए.एस.दीपक रावत की फर्जी फेसबुक आई.डी.बनाकर किसी अज्ञात ने उसमें एक युवती की अश्लील फोटो अपलोड कर दी है। फ़ोटो अपलोड होने के बाद सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाले चर्चित आईएएस अधिकारी दीपक रावत ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
चर्चित आईएएस अधिकारी की छवि रखने वाले दीपक रावत की आई.डी.से इस तरह का फोटो अपलोड होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। दीपक रावत आई.ए.एस.ऑफिसर की आई.डी.से फ़ोटो को सार्वजनिक किया गया है।आयुक्त ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। आगे का काम नैनीताल पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि फ़ोटो गुरुवार को अपलोड की गई थी।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए