रानीखेत मुख्य बाजार में,12 साल बाद शुरू हुए हॉटमिक्स लेयर कार्य से व्यापारी हलकान, रात में काम कराने की मांग

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत: छावनी नगरी रानीखेत के मुख्य बाजार में लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ हॉटमिक्स लेयर का कार्य स्थानीय व्यापारियों के लिए राहत के बजाय आफत बन गया है। त्योहारी सीजन के दौरान दिन के समय डामरीकरण कार्य कराए जाने से व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

दिन में भारी मशीनों और काम के चलते बाजार की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे न तो दुकानों तक नया माल पहुंच पा रहा है और न ही ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार तक आ पा रहे हैं। इस वजह से व्यापारियों के पूरे कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नए कलेक्ट्रेट परिसर में लिव-इन रिलेशनशिप का हाई-वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी के पीछे पहुँची प्रेमिका ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा

​समस्या से परेशान छावनी सभासद मोहन नेगी, दीप भगत, भगवंत सिंह नेगी, कैलाश चंद्र और राम सिंह सहित कई प्रमुख व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी से मुलाकात की। व्यापारियों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए मांग की कि त्योहारी सीजन और बाजार की महत्ता को देखते हुए डामरीकरण कार्य दिन के बजाय रात की शिफ्ट में कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर जल्द ही उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सल्ट पुलिस और एसओजी का बड़ा एक्शन, 22 किलो से ज्यादा अवैध गांजे के साथ मुरादाबाद के दो तस्कर गिरफ्तार
Ad Ad Ad