रानीखेत में भाजपा जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने दिया जीत का मंत्र

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत:रानीखेत स्थित एक होटल में भारतीय जनता पार्टी जिला रानीखेत की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने की, जबकि मंच संचालन भूपेंद्र कांडपाल द्वारा किया गया।

​बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के विषय पर वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

​उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने उत्तराखंड बीजेपी के “अबकी बार 60 पार” के लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को हर समय चुनावी मोड में रहना चाहिए, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता साल के 365 दिन जनता के बीच रहते हैं और चुनावी जीत के लिए मजबूत बूथ प्रबंधन व जमीनी बातचीत बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत मुख्य बाजार में,12 साल बाद शुरू हुए हॉटमिक्स लेयर कार्य से व्यापारी हलकान, रात में काम कराने की मांग

डॉ. मेनन ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि केवल बैठकें करना काफी नहीं है, बल्कि सांगठनिक अनुशासन, कार्यकर्ताओं का समर्पण और आपसी समन्वय ही पार्टी की मजबूती का मुख्य आधार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने, उनकी समस्याओं को गहराई से समझने और उनके त्वरित समाधान में मदद करने की सलाह दी, ताकि पार्टी के प्रति जनता का विश्वास व समर्थन और अधिक मजबूत हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नए कलेक्ट्रेट परिसर में लिव-इन रिलेशनशिप का हाई-वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी के पीछे पहुँची प्रेमिका ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा

​इस अवसर पर रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, सल्ट विधायक महेश जीना, पूर्व विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप पांडे, चंद्र शेखर भट्ट, जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती, गोपाल दत्त उप्रेती, अनिल शाही, कैलाश पंत, विमला रावत, मोहन नेगी, दीप भगत, गिरीश भगत, लीला बिष्ट, गणेश राम, ध्यान सिंह नेगी, ललित मेहरा, उमेश पंत, दर्शन मेहरा, महेंद्र रावत, विनोद भार्गव, जगदीश अग्रवाल सहित जिले के समस्त पदाधिकारी एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के मुख्य सदर बाजार में 12 साल बाद शुरू हुआ हॉट मिक्स एस्फाल्ट का कार्य, नागरिकों में खुशी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad