छावनी परिषद तदर्थ बोर्ड की पहली बैठक,आवारा जानवरों की समस्या सहित 14 महत्वपूर्ण मामलों पर हुई चर्चा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :-छावनी परिषद के तदर्थ बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आई एस साम्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड बैठक में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के मनोनीत सदस्य मोहन नेगी को बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आई एस साम्याल द्वारा शपथ दिलाई गयी। बोर्ड बैठक में शपथ के बाद 14 मामलों को विचार विमर्श उपरांत निस्तारित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

बैठक में अनसर्विसेबल सामान के निस्तारण पर सहमति बनी। केमू स्टेशन में स्थित दुकानों के अलॉटमेंट तथा चिकन मटन की दुकानों पर भी सहमति प्रदान की गयी। देवीढूूँगा पेयजल योजना के मरम्मत करने के लिए टेंडर पर सहमति प्रदान की गयी। बैठक में एन सी सी मैदान के रखरखाव, विस्तारीकरण व सुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुयी।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

व्यापारियों के द्वारा टैक्स ऑनलाइन जमा करने के मामले में सदस्य मोहन नेगी ने कहा कि ऑनलाइन टैक्स जमा करने से पहले व्यापारियों को जागरूक करना व सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। जिसके बाद ही व्यवस्था लागू किया जाना ठीक रहेगा। बैठक में आवारा पशु , बंदरो एवं आवारा कुत्तों कि समस्या पर भी चर्चा हुयी जिसके समाधान के लिए बंदरबाड़े व गऊ-सदन बनाने के मामले पर चर्चा हुयी।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आई एस साम्याल, सदस्य सचिव नागेश पांडेय व नामित सदस्य मोहन नेगी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad