गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड एवं साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में लोक संस्कृति दिवस मनाया गया
रानीखेत -गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड एवं साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के जननायक ” उत्तराखंड के गांधी” स्वर्गीय श्री इन्द्रमणि बड़ोनी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाई गई।इस अवसर पर नान( बागेश्वर) के विद्यार्थियों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती ममता नेगी तथा शिक्षिका श्रीमती सोनी रावत ने अपने प्रेरणादायक भाषण में इन्द्रमणि बड़ोनी के जीवन, उनके संघर्ष, उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उनके योगदान तथा जनआंदोलन में उनकी ऐतिहासिक भूमिका के बारे में अवगत कराया।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा ने अपने संदेश में कहा—“इन्द्रमणि बड़ोनी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की चेतना और अस्मिता के प्रतीक थे। उनका जीवन हमें अपनी संस्कृति, भाषा और अधिकारों के संरक्षण के लिए सदैव जागरूक रहने की सीख देता है।”
इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुश्री रितिका कांडपाल, श्रीमती ममता नेगी, चीफ सेक्रेटरी श्रीमती कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती पुष्पा बिष्ट, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए