हिमाचल के पूर्व सीएम,पूर्व केंद्रीय मंत्री वीर भद्र सिंह नहीं रहे,कोरोना से मृत्यु
बडी़ खबर:-शिमला से दुःखद खबर है,हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री रहे वीरभद्र सिंह(87वर्ष) का आज तड़के 3.40 बजे निधन हो गया। इस खबर के बाद राज्य में शोक लहर है।
बताया जा रहा है वह दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से शिमला के आईजीएमसी में भर्ती थे। उनके निधन से हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री और मन मोहन सिंह सरकार में 2009में इस्पात मंत्री रह चुके थे। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ। वर्तमान में चह अर्की से विधायक थे।

ADVERTISEMENTS


ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष