पूर्व मंत्री गोविंद सिंह माहरा की103वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया
रानीखेत -पूर्व राज्य मंत्री (उत्तर प्रदेश) गोविंद सिंह माहरा की 103वीं जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं व चिकित्सालय स्टॉफ ने चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित कर मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना व उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पंकज गुरुरानी, ज़िला उपाध्यक्ष दीपक पंत, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, ज़िला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, रमेश पंत, संजय कुमार, प्रजापति पांडेय, व हॉस्पिटल स्टॉफ सी०एम०एस० संदीप दीक्षित, नेत्र विशेषज्ञ दीप प्रकाश पार्की, हड्डी रोग विशेषज्ञ डी०एस० नेगी, चीफ स्टॉफ नर्सिंग ऑफिसर प्रेमा पांडेय, माया बिष्ट, उमा रावत, पूजा, कविता आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती




ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन