पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ,संजीव आर्य सहित चौबीस लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
बाजपुरःकोतवाली बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य एवं उनके पुत्र संजीव आर्य समेत 24 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इन लोगों पर शिकायतकर्ता से गाली गलौच करने, मारपीट करने तथा उसको जान से मारने की धमकी देने से संबंधित धारायें लगाई गई हैं।
बीते शनिवार को कुलविंदर सिंह किंदा समर्थकों तथा यशपाल आर्य समर्थकों के बीच हुई धक्कामुक्की, मारपीट के बाद कुलविंदर सिंह किंदा गुट के ग्राम भीकमपुरी निवासी सुखमीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह ने भी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य, हरेंद्र सिंह लाडी समेत 24 लोगों के खिलाफ उसके साथ मारपीट, गाली गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने तथा उसकी पगड़ी उतार बेअदबी करने का आरोप लगाया था।
कोतवाली पुलिस ने इसी तहरीर के आधार पर पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, संजीव आर्य, हरेंद्र सिंह लाडी समेत 24 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 के तहत् मामला दर्ज कर लिया है। उधर यशपाल आर्य समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकद्मा दर्ज होने के बाद सियासत गर्मा गई है।



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन