महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया, महिलाओं के प्रति बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर‌ जताई चिंता

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -ग्राम सौला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया।

स्थापना दिवस में वक्ताओं ने कहा कि आज देश में महिलाएं असुरक्षित हैं। आये दिन महिलाओं व बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। कहा कि आज देश बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, तानाशाही, महिला अत्याचार आदि मुद्दों से गुज़र रहा है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक बार फिर देश को तानाशाही ताकतों से बचाएं और उनसे लोहा लें। यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।
ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, ब्लॉक अध्यक्ष गीता सजवान, दिगंबर प्रसाद, जिला संयोजक एससी प्रकोष्ठ, नवीन आर्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ताडी़खेत वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकत्ता धनी राम, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, मोहन बिष्ट, दिगंबर सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, चंद्रशेखर भट्ट,कुंदन बिष्ट, मनोज कुमार, पीतांबर राम, गोपाल राम,गिरीश राम, कांति देवी, गंगा देवी के साथ ग्रामसभा की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में नम आंखों से मां नंदा-सुनंदा की विदाई, मां का डोला भव्य शोभायात्रा के साथ निकला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *