रानीखेत में भव्य गणपति विसर्जन यात्रा के साथ‌ गणेश महोत्सव का समापन, नगर में जगह-जगह हांडी फोड़ की प्रतियोगिताएं हुई

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :नगर में गणेश महोत्सव का आज गुरुवार को को ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के देवता गणपति की विसर्जन यात्रा के साथ समापन हो गया। गाजे-बाजे के साथ निकाली भगवान गणेश की शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से नगर गुंजायमान रहा। नगर में तीन स्थानों पर आयोजित दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।शोभायात्रा में महाराष्ट्र के कलाकारों ने महाराष्ट्रीयन शैली में नृत्य का भी प्रदर्शन किया ।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए

गणेश मंडल की तरफ से पंचेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव की विसर्जन यात्रा गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। गुलाल उड़ाते हुए भक्त गणपति के भजनों पर जमकर झूमे। गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष से नगर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ पुष्प-अक्षत की वर्षा की। महाराष्ट्र से आए कलाकारों ने आकर्षक पारम्परिक प्रस्तुति से समां बांधा। नगर भ्रमण के बाद देर सायं खैरना में विसर्जन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए

शोभायात्रा में ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, गणेश मंडल के राम चंद्र मराठा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, जगदीश अग्रवाल, कैलाश पांडे ,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, महासचिव संदीप गोयल,कोषाध्यक्ष भुवन पांडे,उप सचिव विनीत चौरसिया मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी हेमंत मेहरा,मोहन बिष्ट आदि ने भागीदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए
फ़ोटोज रामेश्वर प्रसाद गोयल