मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित डांडिया नृत्य प्रतियोगिता में गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल अव्वल, च्येली ब्वारी ग्रुप दूसरे व बद्री व्यू महिला संगठन तीसरे स्थान पर

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति रानीखेत द्वारा बुधवार की सायं गांधी चौक में महिलाओं की डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल टीचर्स ग्रुप प्रथम, च्येली ब्वारी ग्रुप द्वितीय और बद्री व्यू महिला संगठन तृतीय स्थान पर रहा।इस अवसर पर पक्षी प्रेमी राजेन्द्र प्रसाद पंत व रक्तदाता विनीत‌ चौरसिया को सामाजिक सम्मान प्रदान किया गया।

मां दुर्गा महोत्सव समिति गांधी चौक के तत्वावधान में आयोजित महिलाओं की डांडिया नृत्य प्रतियोगिता को देखने के लिए बीते दिवस‌ भारी भीड़ उमड़ी। पहली बार आयोजित डांडिया नृत्य प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल टीचर्स ग्रुप प्रथम, च्येली ब्वारी ग्रुप द्वितीय और बद्री व्यू महिला संगठन तृतीय स्थान पर रहा।मां दूनागिरी महिला सांस्कृतिक संगठन रानीखेत व जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली टीचर्स ग्रुप को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी टीमों को पूर्व विधायक करन माहरा, उत्तराखंड महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, छावनी सदस्य मोहन नेगी, पूर्व दर्जाधारी रविमोहन अग्रवाल, ज़िला पंचायत पूर्व सदस्य विमला रावत , डॉ विजयशील उपाध्याय ने पुरस्कार व नगदी राशि इनाम प्रदान किए। प्रतियोगिता के निर्णायक जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के संगीत शिक्षक डी सी जोशी व अशोक हाल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल की नृत्य शिक्षिका श्रीमती शोभना रहे जिन्हें समिति के सदस्य दीपक पंत व गौरव तिवारी ने स्मृति चिह्न प्रदान किए।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून सीजन की पहली बारिश ने रानीखेत चिकित्सालय के सीएम एस कार्यालय को किया पानी-पानी, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मौके पर किया निरीक्षण (देखें वीडियो)

इस अवसर पर मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के दिवंगत सदस्यों क्रमशः स्व जिग्नेश भाई पटेल व स्व विनय तिवारी की स्मृति गौरैया संरक्षण के लिए छावनी परिषद में राजस्व अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पंत व निरंतर रक्तदान करने व रक्त प्रबंधन के जरिए लोगों की जान बचाने के लिए व्यापार मंडल उप सचिव विनीत चौरसिया को सामाजिक सम्मान प्रदान किया गया। माही टैंट हाउस को सजावट व व्यवस्था प्रबंध के लिए पू्र्व व्यापार मंडल‌ अध्यक्ष यतीश रौतेला ने स्मृति चिह्न भेंट किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोडा़ जनपद‌ में‌ बारिश की संभावना के चलते कल 4जुलाई को भी विद्यालयों में रहेगाअवकाश

कार्यक्रम संचालन रंगकर्मी विमल सती ने किया। इस अवसर पर मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के नरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नीरज तिवारी के अलावा हरीश लाल साह,सोनू सिद्दीकी,गौरव भट्ट,संजय पंत आदि मौजूद रहे। मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजय कुमार बबली ने प्रतियोगिता की सफलता के‌ लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत:अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानी डीएसी नंबर देने पर ही मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर