गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय परिसर अवैध पार्किंग का अड्डा बना,जिला पंचायत सदस्य ने अव्यवस्था से निजात दिलाने की डीएम से लगाई गुहार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय परिसर अवैध पार्किंग का अड्डा बन गया है जिसकारण यहां हरदम अव्यवस्था का आलम रहता है।मोवडी़ की जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस‌ समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
मोवडी़ क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य शोभा रौतेला ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर जीएसएम राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में अवैध तरीके से पार्क किए जा रहे वाहनों से फ़ैल रही अव्यवस्था की ओर ध्यान इंगित कराया है। ज्ञापन में कहा गया है कि अवैध रुप से पार्क किए वाहनों के कारण चिकित्सालय परिसर में मरीजों को लेकर आने वाले वाहनों और एंबुलेंस को परेशानी का सामना करना पड़ता है, मरीजों व उनके तीमारदारों को वाहन निकालने में घंटों इंतजार करना पड़ता है। वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए गार्ड की व्यवस्था भी नजर नहीं आती।
कई बार चिकित्सालय प्रशासन का इस ओर ध्यान दिलाया गया लेकिन स्थायी समाधान आज तक नजर नहीं आया ।जिला पंचायत सदस्य ने इस समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए चिकित्सालय प्रशासन को‌ निर्देशित करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad