हाल -ए-रानीखेत छावनीः आवारा पशुओं के कारण राहगीरों का बाजार में निकलना मुश्किल,पशुओं की परस्पर भिड़ंत डाल रही खतरे में
रानीखेत : छावनी नगर रानीखेत आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से नागरिकों का राह चलना मुश्किल हो गया है।शहर में आवारा गाय,सांड ,कुत्तों की निरंतर बढ़त से आए दिन राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है।आज सांयकाल भी सदर बाजार में दो सांडों की आपसी भिड़ंत से सरेबाजार अफर-तफरी मच गई।
सांयकाल हुई इस भिड़ंत से न सिर्फ राहगीर भयभीत दिखे बल्कि सांडों की इस आपसी भिड़ंत से कुछ दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।स्थानीय व्यापारियों ने छावनी परिषद से आवारा पशुओं पर लगाम लगाने की मांग की है।👇देखें वीडियो
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए