लो जी अब रूद्रपुर में स्पा सेंटर पर छापा,दर्जनभर युवक -युवतियां हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर:- कल हल्द्वानी में स्पा सेंटर में छापे के बाद आज एक विशेष ऑपरेशन के तहत नैनीताल रोड पर स्थित मेट्रोपोलिस मॉल के “सेवन स्काई स्पा” में छापा मारकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की इंचार्ज बसंती आर्य और सीओ रुद्रपुर के नेतृत्व में आज इस पूरे ऑपरेशन विशेष टीम ने अंजाम दिया और “सेवन स्काई स्पा” में छापा मारकर मौके पर अनैतिक कार्यों में लिप्त एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

आज जब भारी पुलिस बल के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल में छापा मारा तो मॉल में संचालित अन्य स्पा सेंटरों के संचालकों और मॉल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी युवक युवतियों को पंतनगर थाने ले जाया गया गया है जहां पुलिस और खुफिया विभाग के लोग हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से गहन पूछताछ कर रहे हैं।