भारी बारिश से मकान टूटा, पत्नी की मौत,पति घायल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश के चलते बीती रात एक घर टूट गया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा घायल है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात लगातार हुई बारिश से एक मकान टूटा गया, जिसके मलवे में दबने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। रात को लगभग 1:50 बजे चिन्यालीसौड़ प्रखंड की दिचली गमरी पट्टी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमराड़ा के थोला तोक में अतिवृष्टि के कारण मकान टूट गया। मकान टूटने के कारण घर के अंदर सो रहे पति -पत्नी दब गए, जिसमें भट्टू देवी पत्नी जुरूलाल की मृत्यु हो गई और जुरूलाल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंच गया । महिला के शव को मलबे से निकाल लिया गया है। साथ ही महिला के घायल पति का उपचार चल रहा है।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ