केदारनाथ में पहाड़ों पर बीस मिनट तक जबरदस्त हिमस्खलन, पैदल मार्ग हुआ अवरूद्ध

ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बुधवार देर शाम हिमस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। लगातार हो रही बर्फबारी से पैदल मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा काफी अधिक बढ़ गया है। बर्फबारी के चलते पैदल मार्ग पर चार स्थानों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।हालांकि सरकार द्वारा यात्रा पर रोक लगाए जाने का फैसला सही साबित हुआ और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बुधवार देर शाम हिमस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। लगातार हो रही बर्फबारी से पैदल मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा काफी अधिक बढ़ गया है।बुधवार को लगभग चार बजे केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरे में अचानक पहाड़ी से हिमस्खलन होने लगा, लगभग बीस मिनट तक बर्फ टूट कर नीचे पैदल मार्ग पर गिरती रही। जिससे पैदल मार्ग भैरव गदेरे में अवरुद्ध हो गया है

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग

यात्रियों के लिए बढ़ा दुर्घटना का खतरा
लिनचोली व केदारनाथ के बीच चार स्थानों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जिससे पैदल चल रहे यात्रियों की दुर्घटना का भी खतरा काफी अधिक हो गया है।

चार स्थानों में हिमस्खलन का खतरा
वहीं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनिवि शाखा के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि हिमस्खलन से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया है, इसे तीन से चार घंटे में आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। कहा कि लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पैदल मार्ग पर चार स्थानों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।