रानीखेत तहसील में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने राजस्व उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- रानीखेत तहसील अंतर्गत कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद द्वारा जारी आदेश से चार राजस्व उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

आदेश के अनुसार कारचूली में तैनात राजस्व उप निरीक्षक कुछ डिम्पल को राजस्व उप निरीक्षक नाफण क्षेत्र, नाफण में तैनात राजस्व उप निरीक्षक श्रीमती संगीता नेगी को राजस्व उप निरीक्षक जैना क्षेत्र,जैना क्षेत्र में तैनात प्रदीप गोस्वामी को राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र चौकुनी रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग से सबद्ध क्रिया गया है वहीं चौकुनी में इसी स्थान पर‌ तैनात पंकज फर्त्याल को राजस्व उप निरीक्षक कारचूली का जिम्मा दिया गया है। आदेश में कहा गया‌ है कि जैना में तैनात की गई राजस्व उप निरीक्षक श्रीमती संगीता नेगी के अवकाश से वापस आने तक राजस्व उप निरीक्षक टाना विपुल चौहान उनके कार्य क्षेत्र का संपादन अपने कार्य के साथ करेंगे। आदेश में राजस्व उप निरीक्षको से अपने तैनाती स्थल पर तीन दिन में कार्य भार लेने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के 'गांव चलो, बस्ती चलो'अभियान ने पकड़ा जोर, महिला मोर्चा संयोजक विमला रावत ने सूरी बूथ में घर-घर दस्तक देकर बताई सरकार की उपलब्धियां