भाजपा सक्रिय सदस्यता कार्यशाला में सल्ट विधायक महेश जीना का अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व 2024 के निमित्त संगठनात्मक जिला रानीखेत के समस्त मंडलों में आज सक्रिय सदस्यता अभियान मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मानिला मंडल की मानिला मंदिर स्थित गीता भवन में आयोजित सक्रिय सदस्यता कार्यशाला में सल्ट विधायक महेश जीना ने भी प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

 अपने संबोधन में विधायक जीना ने कहा कि सल्ट विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाते हुए लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। कार्यशाला में मंडल सहयोगी के रूप में संजय सत्यावली ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यशाला में मंडल की समस्त कार्यकारिणी, शक्ति केंद्रों के संयोजक, समस्त बूथों के अध्यक्षों के साथ साथ मोर्चो के अध्यक्षों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यशाला में समस्त बूथों पर अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad