प्रदेश अध्यक्ष बोले,चुनाव में हरीश रावत होंगे कांग्रेस के पोस्टर फेस
बडी़ खबर:-नव मनोनीत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सीएम का चेहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ही बनाएगी।गोदियाल आज दिल्ली राहुल गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद करने पहुंचे थे।
राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान गोदियाल ने उनसे आगामी चुनावों पर चर्चा की। बाद में मीडिया को बयान देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो दायित्व मुझे सौंपा गया है उसके लिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करने आया हूं। हमारा उद्देश्य रहेगा कि इस सरकार को बदलकर वैसी सरकार लाएं, जिसका सपना राज्य आंदोलन के शहीदों ने देखा था। हरीश रावत को चुनाव संचालन की बागडोर सौंपे जाने पर वह बोले’हरीश रावत का चेहरा पूरे उत्तराखंड में सर्वमान्य है।उन्हें सब पसंद करते हैं।कांग्रेस पार्टी उनके चेहरे के साथ चुनाव में उतरेगी।मुख्यमंत्री कौन होगा ये आलाकमान चुनाव के बाद तय करेगा।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा
महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत