बर्फबारी के बीच भी अबाध गति से चल रहा चुनाव प्रचार, कांग्रेस टोलियों ने नापी गांव की पगडंडियां
रानीखेत ः आज सुबह से हो रही बर्फबारी और बढ़ती ठंड के बीच भी राजनैतिक दलों का चुनाव प्रचार अभियान बदस्तूर जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टोली ने आज मटेला मनिहार, टानाखेत सहित अनेक गांवों का भ्रमण कर प्रत्याशी करन माहरा के लिए वोट मांगे।
सुबह से सर्द मौसम और बर्फबारी के बावजूद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे हौसले के साथ अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए गांव की पगडंडियां नाप रहा हैं। क्षेत्र पंचायत प्रमुख हीरा सिंह रावत,कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्य सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने आज मटेला मनिहार,टानाखेत आदि गांवों का भ्रमण कर जनसम्पर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा को भारी मतों से जिताने की अपील की।



ADVERTISEMENTS




रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार