बागेश्वर के आरे गांव‌ के पास पहाड़ भरभराकर गिरा, वीडियो में देखिए पहाड़ दरकने का भयानक मंजर

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर: पिछले चौबीस घंटे से उत्तराखंड के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश से‌ जगह-जगह से जहां जान माल‌ के‌ नुकसान ‌की खबरें ‌‌‌‌‌‌‌‌आ रहीं हैं वहीं बागेश्वर जनपद में भी‌ पहाड़ दरक कर गिरने‌ से‌ कपकोट -बागेश्वर मोटर मार्ग बंद होने की खबर‌ है।

जानकारी के अनुसार भारी वर्षा के चलते आज बागेश्वर मुख्यालय से आगे आरे गांव के समीप काभड़ी में पहाड़ भरभराकर नीचे आ गया, जिससे कपकोट-बागेश्वर मोटरमार्ग भी बंद हो गया। इस भूस्खलन के बाद सड़क पूरी मलबे से पट गई है। टूटे पहाड़ की बड़ी-बड़ी शिलाएं अचानक तेज आवाज के साथ भरभराकर नीचे आ गई थी। पता चलने पर प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए टीम मौके पर रवाना। भूस्खलन में अभी तक कोई मानव या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, पहाड़ के मलबे को हटाने की कार्यवाही प्रगति पर है।बताया जा रहा है कि आज सुबह आरे के काभड़ी से भूस्खलन का ये वीडियो सामने आया है।बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के बाद यहां पहाड़ी सुबह 6:30 बजे दरकने लगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अचानक से पूरा पहाड़ दरककर नीचे आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला

भारी भूस्खलन का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया। वहां सामने की तरफ गांव में मौजूद बहुत से लोग इस खौफनाक मंजर को अपने मोबाइल में कैद किया। इस दौरान वहां सड़क पर किसी तरह का आवागमन न होने से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले में जगह-जगह पर बरसात के मौसम में भूस्खलन की खबरें देखने को मिल रही हैं। दरअसल, काभड़ी के पास इसी प्वाइंट पर पहले भी कई बार यहां पहाड़ दरक कर नीचे आया हैं। बताया गया है कि जिस समय इस पहाड़ी से भूस्खलन हुआ उस समय सड़क पर कोई भी मौजूद नहीं था। और वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की
बागेश्वर के आरे गांव‌ के पास पहाड़ भरभराकर गिरा, वीडियो में देखिए पहाड़ दरकने का भयानक मंजर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad