हल्द्वानी तनाव की जद में , पथराव- आगजनी के बाद उपद्रव वाले क्षेत्र में कर्फ्यू लगा, दंगाइयों को गोली मारने के आदेश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे व नमाज स्थल को आज नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही। इस दौरान उग्र भीड़ ने टीम पर जमकर पथराव भी किया, जिस पर टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।शाम होते- होते उपद्रव भीड़ ने पुलिस थाने व वाहनों में आगजनी कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

आज दोपहर से अतिक्रमण हटाने के दौरान थाना बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया अवैध मदरसे से एवं नमाज वाले जगह पूरी तरह अवैध है। जिसके पास एक तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने कब्जा पूर्व में ले लिया था, लेकिन अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था और अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी और लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।इधर उपद्रव पर उतरी भीड़ ने आगजनी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून अपने सीएम आवास पर बैठक बुलाई है। जबकि नैनीताल डीएम ने अशांति वाले बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। दंगाइयों को देखते ही गोली मरने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad