राजकीय पीजी कॉलेज रानीखेत में तंबाकू निषेध दिवस आयोजित,तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभाव पर दी गई जानकारी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आज स्व जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में एनएसएस, एनसीसी प्रकोष्ठ एवं स्वास्थ्य विभाग अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गयाl
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 पुष्पेश पांडे द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने तम्बाकू निषेध दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
तत्पश्चात स्वास्थ्य विभाग अल्मोड़ा की राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम टीम ने तम्बाकू से होने वाली जानलेवा बीमारी कैंसर के लक्षण और दुष्प्रभावों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग से डॉ ललित नेगी (डेंटल सर्जन) डॉक्टर भारत (मेडिकल ऑफिसर ताडी़खेत) दीपक भट्ट (डीपीएम) गोकुल नंद जोशी (आशा कोऑर्डिनेटर) भगवत मनराल (साइकोलॉजिस्ट काउंसलर) एवं योगेश पंत (बीपीएम ताड़ीखेत ) द्वारा कार्यक्रम में विद्यार्थियों तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या और पति के बीच विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा– '22 साल बाद आरोप क्यों? कानून करेगा फैसला'

अंत में इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को तम्बाकू ना खाने की शपथ भी दिलाई।

महाविद्यालय की एनएसएस प्रकोष्ठ के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिमन्यु कुमार, डॉ कमला, एनसीसी कैप्टन डॉ शंकर एवं लेफ्टिनेंट रूपा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा को मिले नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी: वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. के. वर्मा ने संभाली कमान; रानीखेत में रह चुके हैं सीएम एस

कार्यक्रम के पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एनएसएस स्वयं सेवियों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad