उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर मनाई खुशी
रानीखेत – उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक में मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक में एकत्रित होकर उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की बड़ी जीत की खुशी मनाई।इस अवसर पर नारेबाजी के साथ मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी की गई।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत , छावनी नामित सदस्य मोहन नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजिका श्रीमती विमला रावत, रेखा आर्या, जगदीश अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष चंदन भगत, विपिन भार्गव,हंसादत्त बवाडी़, दीप्ति बिष्ट गोयल, संदीप गोयल, हरीश पांडे, सुनीता डाबर ,अन्नू सोनकर आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत



ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन