बारिश-हिमपात के कारण केदारनाथ यात्रा रोकी गई
उत्तराखंड की केदारघाटी समेत रुद्रप्रयाग जिले में बारिश शुरू हो गई है। वहीं, केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है, जिसके बाद केदारनाथ यात्रा सोनप्रयाग में रोक दी गई है। इसके अलावा फाटा और गौरीकुंड से हेलिकॉप्टर सेवाएं अस्थाई रूप से निलंबित कर दी गई हैं। 2 दिन का अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की लिए कहा गया है।

यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन