सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
रानीखेत -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
छात्राओं ने निबंध, भाषण, चित्रकला, नाटक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर क्रमशः प्रथम प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान खनिया श्रीमती मंजुला बिष्ट, समाज सेविका प्रेमा बिष्ट , शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ललित मोहन , एसएमसी अध्यक्ष तुलसी देवी, विभिन्न अभिभावक विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं -छात्राएं उपस्थिति रही.
कार्यक्रम का निर्देशन तथा संचालन श्रीमती मीनाक्षी उप्रेती जोशी द्वारा किया गया। बताया गया कि जो उपर्युक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें जिला स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा ।प्रधानाचार्य श्रीमती विमला बिष्ट द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों तथा उससे समाज को मिलने वाली जागरूकता संबंधी जानकारियां दी।



सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
शहीद सिपाही कुंदन सिंह राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान आयोजित