केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय यादव ने किया वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) केंद्र का उद्घाटन
रानीखेत -सैनिक विश्राम गृह, काठगोदाम में कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट, ब्रिगेडियर संजय यादव, विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का उद्घाटन किया गया।
यह केंद्र पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की स्पर्श और पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित है। यह पहल उन सभी गौरव सेनानियों और वीर नारियों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश की सेवा में अपना सब कुछ अर्पित कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और वीर नारियां उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य इन मुद्दों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे हमारे गौरव सेनानियों और उनके परिवारों को राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती




ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन