रानीखेत में 28जुलाई को होगी केआरसी ओपन क्रास कंट्री प्रतियोगिता,सैन्य और सिविल व्यक्ति कर सकते हैं प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर के तत्वावधान में आगामी 28 जुलाई 2024को नरसिंह मैदान से केआरसी ओपन क्रास -कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ का रुट दस किलोमीटर रखा गया है जो सुबह छह बजे से नर सिंह मैदान से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

प्रतियोगिता पुरुष वर्ग के लिए है जिसमें सैन्य एवं सिविल व्यक्ति भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता नि:शुल्क रखी गई है इसके लिए कोई पंजीकरण शुल्क देय नहीं है। आयोजन स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध रहेगी। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार, मेडल और उपलब्धि प्रमाण -पत्र दिए जाएंगे। चौथे से दसवां स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार और भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad