जानें कहां हुआ बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता कलंकित ,पुलिस ने किया बाप को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर अल्मोडा़ से है यहां बाप -बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बाप ने अपनी सात वर्ष की बेटी से दुष्कर्म किए जाने की खबर है। पुलिस ने बाप को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना राजस्व पुलिस क्षेत्र के गांव की हैं।
जानकारी के अनुसार बेटी की मां द्वारा बृहस्पतिवार रात्रि अपने पति की हैवानियत की शिकायत आपदा कंट्रोल रूम में करने के कारण अल्मोडा़ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
घटना विवरण अनुसार अल्मोडा़ तहसील के एक गांव की महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की जिसकारण उसने घर से भाग जंगल मे छिपकर जान बचाई।जब वह घर वापस लौटी तो बेटी ने बताया कि पिता ने उसके साथ गलत काम किया है। महिला ने बताया कि घर में मौजूद सास ने भी बेटी को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन वह असफल रही।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

महिला की शिकायत पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। आज शुक्रवार प्रातः बच्ची को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा लाया गया। इसके बाद बच्ची की मां ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र से जुड़ा हुआ है लेकिन पीड़िता की मां की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad