रानीखेत छावनी परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी मनीषा बनी लेफ्टिनेंट, बधाई !

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -द्वाराहाट तहसील के तिपोला ग्राम निवासी रानीखेत के छावनी परिषद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुंदर सिंह रौतेला की पुत्री मनीषा रौतेला ने MNS मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेस के तहत 4 वर्षीय कोर्स पूर्ण कर पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट बन गई हैं वर्तमान में उनका परिवार मालरोड के कैंट क्वार्टर में रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

मनीषा की प्राथमिक शिक्षा तिपोला के ज्ञानदीप स्कूल व‌ कनोसा कॉन्वेंट स्कूल रानीखेत में हुई है। तदुपरांत आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत से बारहवीं पास करने के साथ ही उनका चयन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस हेतु हुआ जहां चार वर्षीय प्रशिक्षण के बाद लेफ्टिनेंट बनी है। वर्तमान में उनको कोलकाता मिलिट्री कमांड के इस्टर्न कमांड हॉस्पिटल मे नियुक्ति मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

उनके अधिकारी बनने पर क्षेत्रीय विधायक द्वाराहाट मदन बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, बृजेश जोशी, तिपोला प्रधान महेश रौतेला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमंत मेहरा, महेंद्र रौतेला, सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
Ad Ad Ad