वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार,नौ कार बरामद
देहरादून:देहरादून पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के मुख्य सदस्य को पकडा़ है जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने 9 लग्जरी वाहनों को बरामद किया है। माना जा रहा है इस गिरोह के अन्य सदस्य भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने इसे बड़ी सफलता बताया है।
पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के मुख्य सदस्य प्रणीत पाल(33वर्ष) पुत्र नरेन्द्र पाल निवासी 336 चौक बाजार , थाना डोईवाला , जनपद देहरादून ,को आज गिरफ्तार किया ।इसके अलावा शमशाद पुत्र नामालूम निवासी ग्राम कुकडा , मुज्जफरनगर उ प्र और हैदर पुत्र इकबाल निवासी रेश्म माजरी जीवनवाला देहरादून की तलाश में पुलिस जुटी है।प्रणीत की निशानदेही पर पुलिस ने टाटा कम्पनी की 01 जेस्ट कार , मारूति की 05 स्विफ्ट कार ,मारुति की 01 डिजायर कार ,टोयेटा की 01 ग्लैन्जा कार ,महेन्द्रा की 01 बोलेरों कैम्पर कुल नौ कार बरामद की हैं।



लालकुर्ती कुमपुर बाजार में भव्य रामलीला का शुभारंभ; शिव वरदान और ताड़का वध का हुआ सजीव मंचन
उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर करन माहरा की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक