रानीखेत में नई रोडवेज बस डिपो परियोजना का विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -यहां रोडवेज स्टेशन परिसर में शनिवार को नए बस डिपो के निर्माण का भूमि पूजन किया गया। रानीखेत के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पूजा-अर्चना कर इस ₹9.03 करोड़ की आधुनिक परियोजना का आरंभ कराया, परियोजना अंतर्गत बहुमंजिला भवन, नया स्टेशन और पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यशाला एपीएस रानीखेत में संपन्न

बता दें कि पुराने रोडवेज डिपो भवन के जर्जर हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नई परियोजना निर्माण के लिए नौ करोड़ तीन लाख रुपए स्वीकृत किए थे।परियोजना अंतर्गत बहुमंजिला भवन, नया स्टेशन और पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। निर्माण पूरा होने की समयावधि डेढ़ साल रखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ

इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक धर्मांनंद जोशी,गिरीश चमोली,मदन सिंह बिष्ट,सुरेश आर्या,लाल सिंह, हरीश बुधानी, भाजपा के संदीप गोयल, उमेश पंत , खजान पांडे,साहिल बेलवाल, आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।